Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां मंदिर से मूर्ति और घंटियां चोरी कर भाग रहा था चोर, पड़ गई पुजारी की नजर दबोचा

हल्द्वानी। गौलापार स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर में एक चोर ने सेंध लगा दी। वह मंदिर से मूर्ति और घंटियां चुराने लगा। इस बीच पुजारी के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार गौलापार देवलातल्ला स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर में 7 नवम्बर की शम एक चोर घुस गया। वह मंदिर से पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति, शिवलिंग, तीन घण्टी समेत अन्य सामान चोरी कर भाग रहा था कि तभी पुजारी की नजर उस पर पड़ गई। इस पर पुजारी ने शोर मचा दिया।

शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और घेराबंदी कर चोर को दबोच लिया गया। उसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम राहुल थापा बताया है। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page