Connect with us

उत्तराखण्ड

कार्बेट टाइगर रिजर्व रेंज में अवैध धार्मिक संरचनाओं को वन विभाग ने किया ध्वस्त

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व रेंज में अवैध धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित करने के लिए वन विभाग की टीम ने जेसीबी चर्ला है। ऐसे चार अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत वन क्षेत्रों में अतिक्रमण कर बनाई गयी अवैध धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित करते हुए इन्हें वन क्षेत्रों से हटाने के लिए रेंज स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। टीमों द्वारा वन क्षेत्र में अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर इन्हें वन क्षेत्रों से हटाये जाने का अभियान निरंतर जारी है।

इसी अनुक्रम में कार्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज में गठित टीम द्वारा वन क्षेत्र में निर्मित अवैध धार्मिक संरचनाओं का चिन्हीकरण करते हुए इनका धारणाधिकार (Right) धारित किये जाने के सम्बन्ध में आम–जनमानस को सूचित किया गया था,

परन्तु किसी भी जन-मानस / संस्था द्वारा वन क्षेत्र में बनाई गयी धार्मिक संरचनाओं पर अपने धारणाधिकार को प्रस्तुत नहीं किया गया है। तद्पश्चात गठित टीम द्वारा इन चार अवैध धार्मिक संरचनाओं को कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज से हटा दिया गया है, और वन क्षेत्रों को अपने प्राकृतिक स्वरूप में लाया गया है। यह अभियान कार्बेट टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों के अन्तर्गत निरंतर जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page