Connect with us

उत्तराखण्ड

इलेक्ट्रिक  लाइट पावर इंजन की चपेट में आने से नर हाथी की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हड़कंप

हल्द्वानी। लालकुआं के टांडा रेंज में ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। जबकि हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल है। हाथी की मौत की सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।  मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल हाथी के बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

घटना गुरूवार तड़के 3 बजे की बताई जा रही है। लालकुआं बरेली रेलवे ट्रैक पर श्मशान घाट के पास हाथियों का झुंड पटरी पार कर रहा था, इसी दौरान एक नर हाथी और बच्चा इंजन की चपेट में आ गया जिसे नर हाथी की मौत हो गई जबकि हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

हाथी के बच्चे का उपचार किया जा रहा है जबकि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते भी एक हाथी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। टांडा रेंज में हाथियों की लगातार हो रही मौत से वन विभाग और रेल महकमे की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page