Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, दूसरा घायल

कालाढूंगी। यहां अनियंत्रित कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 8:30 बजे नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी की जड़ों से लोडेड ट्रक जिसका नंबर UK04CB3334 रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था। जहां कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार UP 14CD 0888 ट्रक में जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरीके से डैमेज हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुलकर फट गए हादसे के वक्त कार में सवार तीन लोग वाहन में बुरी तरह फस गए। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद 3 लोगों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला। कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है।

पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page