Connect with us

उत्तराखण्ड

मुरादाबाद से आए श्रद्धालु की गाड़ी पर हाथी ने किया हमला,तोड़फोड़

वन्यजीवों के द्वारा कई बार रिहायशी इलाकों में आने के साथ ही हमले की खबरें सामने आती रहती है ऐसे ही मामला रामनगर गर्जिया मंदिर का भी सामने आ रहा है बता दें कि यहां पर रात में मंदिर परिसर में घुसे हाथी के द्वारा मुरादाबाद से आए एक श्रद्धालु की गाड़ी के ऊपर हमला कर उसे तोड़फोड़ दिया है जिसके बाद मंदिर परिसर में भी खतरा बना हुआ है

रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में बीते कुछ समय से वन्य जीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में आने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बुधवार शाम को मुरादाबाद से आए छह लोग गुरुवार के भंडारे के लिए यहां आए थे। जिस वक्त वह रात में भंडारे की तैयारी कर रहे थे, तब उनकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी। जहां जंगल से एक हाथी आ पहुंचा।जानकारी के अनुसार उसने मोहित वर्मा की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमला ऐसा था कि कार के पीछे के शीशे टूट गए। सूंड से भी कार में नुकसान हुआ। कार मालिक को सुबह इस बात की खबर हुई। प्रसाद विक्रेता शिबू पांडे ने बताया कि हाथी से श्रद्धालुओं को खतरा है। हाथियों का पार्किंग में आना आम बात हो गई है। इसके लिए वन विभाग से गश्त की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यहां की जनता को इन हाथियों के आतंक से निजात मिल पाता है या नहीं? और हाथियों का पार्किंग में आने की इस समस्या को किस प्रकार से वन विभाग टेकल करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page