Connect with us

उत्तराखण्ड

कोसी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने बचाया दूसरा व्यक्ति

सोमेश्वर, 3 सितंबर 2024:आज सुबह थाना सोमेश्वर को सूचना मिली कि दो व्यक्ति कोसी नदी में डूब गए हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने लाइफ जैकेट, रस्सा, स्ट्रेचर और अन्य आपदा उपकरणों का उपयोग करते हुए दोनों व्यक्तियों को नदी से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने सुरक्षा के लिए नदी के पत्थर को पकड़ा हुआ था, जबकि दूसरा व्यक्ति पूरी तरह से नदी में डूब चुका था। पुलिस और स्थानीय जनता के सहयोग से दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला गया।

डूबे हुए व्यक्तियों की पहचान महेंद्र राम (उम्र 35 वर्ष) पुत्र देव राम, निवासी ग्राम ओकली, सोमेश्वर, और अमर बहादुर पुत्र दल बहादुर, निवासी ग्राम चिनगड़ा गाओ, बालिका जिला सुरखेत, नेपाल (हाल निवासी दडमियां, सोमेश्वर) के रूप में की गई है। दोनों को तुरंत निजी वाहन से सरकारी अस्पताल सोमेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page