Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं पुलिस ने अवैध रूप से सागौन के लट्ठे परिवहन करने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

लालकुआं(नैनीताल)

लालकुआं पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर अवैध रूप से सागौन के लट्ठों का परिवहन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीडब्ल्यूडी रोड पर चेकिंग के दौरान की गई।

संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या UK04CA7892 (छोटा हाथी) को रोका, जो हल्द्वानी की ओर जा रहा था। वाहन के पिछले हिस्से में तिरपाल से ढके होने के कारण वाहन संदिग्ध प्रतीत हुआ। जांच के दौरान वाहन में सागौन प्रजाति के 14 लट्ठे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,10,000 बताई जा रही है।

वाहन में मौजूद तीन व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई:

1. दानू सिंह बिष्ट पुत्र पप्पू सिंह बिष्ट, निवासी गांधीनगर, वार्ड नं. 2, लालकुआं, उम्र 30 वर्ष।

2. करनदीप सिंह पुत्र दयाल सिंह, निवासी बजरी कंपनी, लालकुआं, उम्र 20 वर्ष।

3. पिंटू पुत्र ख्याली राम, निवासी बंगाली कॉलोनी, लालकुआं, उम्र 24 वर्ष।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त कोई वैध परिवहन प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने स्वीकार किया कि सागौन के लट्ठों को अवैध रूप से चोरी कर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था।

वन विभाग की टीम ने बरामद माल को अपने कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26(1)च/41/42/52क के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

चेकिंग टीम में शामिल सदस्य:

उपनिरीक्षक: अंजू यादव

हेड कांस्टेबल: सुखपाल सिंह

कांस्टेबल: राजेश कुमार

वन दरोगा: विशन राम एवं उनकी टीम

लालकुआं पुलिस और वन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई ने अवैध लकड़ी तस्करों पर एक और बड़ी चोट की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग के इस कदम की सराहना की है।

 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page