Connect with us

उत्तराखण्ड

स्क‌ूटी सवार महिला के लिए काल बना ट्रक, टक्कर से हुई मौत

रुद्रपुर। स्कूटी में सवार होकर विवाह समारोह से लौट रही महिला की अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। जबकि स्कूटी चालक युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार  गीता देवी पत्नी मदन सिंह उम्र 44 जेपी नगर अल्मोड़ा पहाड़ी सुनार फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप गुरुवार की रात गदरपुर रोड एक बारात घर में आयोजित विवाह समारोह से वापस परिचित के साथ स्कूटी से लौट रही थी। निगम के पास स्कूटी को भूसी से भरा ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिर गये। सूचना पर बगवाड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आज सुबह महिला दरोगा नेहा राणा ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। उन्होंने बताया कि मृतका का पति फौज में है। परिवार के लोग और रिश्तेदार मोर्चरी पहुंच गए। पति भी पहुंचने वाले हैं। आरोपी चालक मय वाहन को पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page