Connect with us

उत्तराखण्ड

बैलपड़ाव राइंका में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, खेल मंत्री ने कही यह बात

कालाढूंगी। जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने शनिवार को कालाढूंगी विस क्षेत्र के बैलपड़ाव के राजकीय इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। इस मिनी स्टेडियम की लागत लगभग 25 लाख रुपये है। कार्यक्रम में महिला मंगल दलों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही इस मिनी खेल स्टेडियम के बन जाने से आस-पास के क्षेत्रों में निवासरत बालक, बालिकाओं को खेलने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा और वह सभी यहां पर अपने खेल को और बेहतर बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और खेल विभाग के साथ ही अभिवावकों की यह कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने बच्चों में खेल की भावना जागृत करें और उन्हें खेलने के प्रति प्रेरित करें। आज खेल में अपार संभावनाएं हैं और आज के वक्त में हमारे खिलाड़ी देश विदेश में जाकर प्रदेश का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि इसी के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। देवभूमि के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और निश्चित ही आने वाला समय उत्तराखंड के युवाओं का है और वह अपने खेल के बल पर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हम 15 से 21 वर्ष के बच्चो के लिए भी खेल छात्रवृत्ति योजना लाने जा रहे हैं। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी मौजूद लोगों को दी। कहा कि हमें अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेल के प्रति भी जागरूक करना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि जीवन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। इसलिए हमें खेलों में भाग अवश्य लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से जहां शरीर तंदुरुस्त रहता है, वहीं दिमाग में भी ताजगी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि शरीर के विकास के लिए खेल आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रतीक जोशी, युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, युवा कल्याण अधिकारी वंदना, मण्डल अध्यक्ष जोगा सिंह मेहरा, मण्डल महामंत्री विनोद लोहनी, सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत, ग्राम प्रधान राजेन्द्र कौर, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक खुल्बे, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, भाजपा मंडल मंत्री दिवान बिष्ट सहित पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page