Connect with us

उत्तराखण्ड

शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का भंडाफोड़, प्रशासन ने ठोका ₹2.5 लाख का जुर्माना!

रामनगर:शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के मामलों का खुलासा होने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम राहुल शाह की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने नगर की सभी पांच देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों पर छापामारी की। यह कार्यवाही ओवररेटिंग की शिकायतों के बाद की गई, जिनमें से सभी शिकायतें सही पाई गईं।

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हर दुकान पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया, जिससे कुल जुर्माना ₹2.5 लाख हो गया। एसडीएम ने बताया कि आबकारी निरीक्षक को इन सभी दुकानों के स्टॉक की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार कुलदीप पाण्डे और राजस्व निरीक्षक आरिफ हुसैन समेत प्रशासन की अन्य टीम ने इस कार्रवाई में हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page