Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में पुलिस का जागरूकता अभियान: छात्राओं को नशे, यातायात नियमों और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

कालाढूंगी में पुलिस का जागरूकता अभियान: छात्राओं को नशे, यातायात नियमों और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने जनजागरूकता अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कालाढूंगी के राजकीय कन्या कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक निधि शर्मा और पुलिस टीम ने कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को नशे के हानिकारक प्रभावों और इससे बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करने और साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और अन्य फ्रॉड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया।

पुलिस ने छात्राओं को नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हें अपने आसपास नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा, साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने और अपने दोस्तों व परिजनों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर यह अभियान जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर जारी रहेगा, ताकि युवा और आमजन नशे, साइबर अपराधों और यातायात उल्लंघन से बच सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page