Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्दनाक- अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल की मौत, शोक की लहर

देहरादून। यहां तेज रफ्तार यूटिलिटी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल पंकज जोशी की दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत पंकज जोशी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 9:30 बजे चौकी जोगीवाला को मिली की मोहकमपुर फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल एवं महिंद्रा यूटिलिटी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमे मोटरसाइकिल सवार, जो पुलिस की वर्दी में है, गंभीर रूप से घायल हो गया है।  इस सूचना पर थाना नेहरुकोलोनी से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया एवं 108 कॉल करके बताया गया। मौके पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे तत्काल 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवाया गया।

घायल व्यक्ति की पहचान कांस्टेबल पंकज जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी निवासी  रेशममाजरी, जीवनवाला थाना डोइवाला, ज़िला देहरादून वर्तमान तैनाती पुलिस लाइन जनपद देहरादून के रूप में हुई। घायल कांस्टेबल पंकज जोशी की कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। उक्त प्रकरण में थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत कर यूटिलिटी वाहन चालक अभियुक्त आशीष नेगी पुत्र विनोद कुमार निवासी बालावाला थाना रायपुर देहरादून को गिरफ़्तार किया गया। दिवंगत पंकज जोशी 2002 बैच के आरक्षी थे, जो मूल रूप से ग्राम दयाल गांव, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। दिवंगत पंकज जोशी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page