Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने छापा मारकर बरामद किया 18 किलो कछुए का मांस, एक गिरफ्तार

दिनेशपुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्गापुर गांव में कछुए काट रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 18 किलो मांस बरामद किया गया है। आरोपी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर तपेश कुमार ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। बताया कि दिनेशपुर पुलिस ने रविवार देर शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बुकसौरा ग्राम पंचायत के गांव दुर्गापुर नंबर एक दुर्गा एनक्लेव से सटे एक टिन शेड की दीवार की आड़ में कछुए को काटकर उसके 18 किलो मांस को बेचने ले जाते तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पशु चिकित्सक डॉ. पूजा बढला की टीम ने मांस के टुकड़े का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा है। ताकि पता चल सके कौन सी प्रजाति का कछुआ है। बताया कि पुलिस ने दुर्गापुर नंबर एक निवासी संजय बाईन के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टीम में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page