Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:बाइक सवार युवकों पर झपटा बाघ।

रामनगर (नैनीताल) हाथी डगर क्षेत्र में हिंसक बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आम पोखरा रेंज में बाघ ने हमले की एक और घटना को अंजाम दिया है। हाथी डगर में वन चौकी के पास बाइक सवार दो युवको पर बाघ ने झपट्टा मारा है। इस हमले में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए हैं। चंद्रनगर मालधन के रहने वाले धर्मेश और जितेंद्र प्रसाद पर बाघ ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि धर्मेश बाइक चला रहा था जबकि जितेंद्र प्रसाद उसके पीछे बाइक में बैठा हुआ था। अचानक सड़क पर आए बाघ ने झपट्टा मारकर नीचे गिरा दिया। पीछे से धर्मेश का भाई दूसरी बाइक से आ रहा था, उसने शोर मचाया तब कहीं जाकर बाघ वहाँ से भागा। घायल धर्मेश और जितेन्द्र प्रसाद को संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आप पोखरा रेंज के रेंज अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page