Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गांजा तस्करी में दो युवक गिरफ्तार, 3 किलो से ज़्यादा अवैध गांजा बरामद

रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: गांजा तस्करी में दो युवक गिरफ्तार, 3 किलो से ज़्यादा अवैध गांजा बरामद

रामनगर। उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो युवकों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2025 को लदुआचौड़ बेंड, गर्जिया के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी (नं. UK19B 5867) को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी में 3.040 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस मामले में टेड़ा रोड रामनगर निवासी सूर्य प्रकाश आर्या पुत्र प्रकाश चंद्र आर्या और टेड़ा रोड लखनपुर निवासी जतिन रावत पुत्र स्व. चंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत एफआईआर संख्या 106/25 दर्ज की गई है।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक जोगा सिंह
  • उपनिरीक्षक राजवीर सिंह
  • हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन
  • कांस्टेबल संजय कुमार
  • कांस्टेबल बिजेंद्र गौतम
  • कांस्टेबल संजय सिंह

रामनगर पुलिस की यह कार्रवाई “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों पर कड़ी चोट मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page