Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: बाइक सवार को टक्कर मारकर रफूचक्कर हो रही कार को पुलिस ने पकड़ा।

रामनगर(नैनीताल) तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक सोमवार की रात रानीखेत रोड पर तेज़ रफ़्तार ब्लू कलर की कार ने कुमार स्टोर के पास एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, घटना के बाद कार सवार तेजी से वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय युवक घायल बाइक सवार को इलाज के लिए तुरंत संयुक्त चिकित्सालय ले गये। जिसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल बाइक सवार का नाम मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद आलम निवासी काशीपुर रोड भवानी गंज है।
बताया जा रहा है घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवकों द्वारा कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा पीरूमदारा चौकी पुलिस को हल्दुआ बैरियर पर नाकेबंदी करने को कहा गया।पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हादसे के जिम्मेदार कार और उसके चालक को पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page