Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर बना फिल्मकारों का पसंदीदा मुकाम,रिया सेन ने शूटिंग के साथ ही की कॉर्बेट की सफारी

उत्तराखंड के सुंदर नजारे और रामनगर के शानदार रिजॉर्ट्स बॉलीवुड के लिए मुफीद साबित होने जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मुंबई फ़िल्म जगत उत्तराखंड का रुख करने लगे हैं। रामनगर में पहाड़ी शैली में बने द बाखली रिजॉर्ट में डेथ टेल नाम की शूटिंग के बाद रामनगर और नैनीताल में अक्टूबर और दिसंबर में अन्य फिल्में प्रस्तावित हैं, जिनकी शुरुआती तैयारियां हो चुकी हैं। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित डेथ टेल में रिया सेन और अयाज़ खान मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म का निर्देशन शॉन आरहन ने किया है, जो तेरा शुरुर, साथिया, लक्ष्य, शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों के सहायक निर्देशक रह चुके हैं। हाल ही मे उन्होंने इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन और अरुनिता के गीत पर आधारित म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है। फ़िल्म में लगान फ़िल्म में काम कर चुके अरविंद लखिया, कुमकुम भाग्य समेत कई सीरियलों के अलावा वेब सीरीज से जुड़ी गरिमा जैन की भूमिका है।
प्रोड्यूसर जॉयदीप विश्वास ने बताया कि इसमें रामनगर के स्थानीय युवा कलाकारों को भी मौका दिया गया। आगे वह अन्य फिल्में भी लाएंगे, जिसमें स्थानीय कलाकारों व तकनीकी कर्मियों को काम मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page