Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:कवि सम्मेलन समिति के द्विदिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन,सात रचनाकारों को किया गया सम्मानित

कविता ऐसी लिखें जो समाज को जोड़े- सुरेन्द्र शर्मा

रामनगर( नैनीताल) रामनगर शहर के मैंगो ब्लूम रिसोर्ट में गुरुवार को कवि सम्मेलन समिति के द्विदिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन हुआ इसमें देर देश भर से आए कवियों ने समाज को जोड़ने की बात कही। अधिवेशन में सात रचनाकारों को सम्मानित भी किया गया।
उद्घाटन सत्र में बोलते हुए नामचीन कवि डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कभी ऐसी कविताएं लिखें जो समाज को जोड़ें। व्यक्ति को व्यक्ति से तोड़ने वाले काव्य को रचना धर्मिता नहीं कहा जा सकता। इस अवसर पर कवि सम्मेलन समिति की ओर से ख्यातिलब्ध कवि अशोक चक्रधर को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिवंगत कवि ओम व्यास को मरणोपरांत कवि सम्मेलन समिति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके पुत्र तेजस व्यास ने प्राप्त किया। कवियों की नई पौधों में रामायण धर द्विवेदी, मनीषा शुक्ला, अशोक चारण और शंभू शिखर सम्मानित किए गए।कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ अशोक चक्रधर ने कहा कि वर्तमान दौर आधुनिकता और तकनीकी को कविता से जोड़ने का है। वरिष्ठ कवि हरिओम पवार ने भी मुख्य अतिथि के रूप में सदन को संबोधित किया और विशिष्ट रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित किया। महासचिव रमेश मुस्कान सचिव चिराग जैन सर्वेश अस्थाना अध्यक्ष अरुण जैमिनी ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन कवियत्री सोनरूपा विशाल ने किया। इससे पहले बीती साल में दिवंगत हुए वाणी पुत्रों को श्रद्धांजलि दी गयी। दूसरे सत्र में नई पीढ़ी के रचनाकारों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस सत्र का संचालन कवि अजय अंजाम ने किया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page