उत्तराखण्ड
STF का बड़ा वार! नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, 20 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार
STF का बड़ा वार! नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, 20 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार
▶ उत्तराखंड STF ने पंतनगर में अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा
▶ ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
▶ 62 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल बरामद
उत्तराखंड में नशे के कारोबार पर STF का प्रहार जारी है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स टीम ने पंतनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 20 लाख रुपये की स्मैक बरामद की गई।
वन शक्ति मंदिर के पास STF का ऑपरेशन, नशा तस्कर गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर के निर्देश पर CO STF आर.बी. चमोला और प्रभारी निरीक्षक STF कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ वन शक्ति मंदिर, पंतनगर के पास से नशा तस्कर प्रमोद राठौर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद राठौर (उम्र 30 वर्ष, निवासी ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर, मूल निवासी बरेली, यूपी) के रूप में हुई। उसके पास से 62 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल (UK 06 AY 6337) बरामद की गई।
हल्द्वानी-काठगोदाम में फैल रहा था नशे का जाल!
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्मैक को रामपुर (यूपी) से लाता था और हल्द्वानी-काठगोदाम में बेचता था। वहां के कई युवा उससे नशा खरीदने आते थे। STF को पूछताछ के दौरान अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम भी मिले हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई होगी।
STF के अभियान का असर: 2024 में 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त
STF उत्तराखंड की एंटी नार्कोटिक्स टीम ने पिछले साल 62 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान 07.225 किलो स्मैक, 24.458 किलो चरस, 5.322 किलो अफीम, 300 किलो डोडा पोस्त, 77.350 किलो गांजा, 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और 07 ग्राम एमडी जैसे मादक पदार्थ जब्त किए गए।
इनकी कुल कीमत करीब 23.25 करोड़ रुपये आंकी गई।
मुख्यमंत्री का ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान, STF की मुहिम तेज
उत्तराखंड सरकार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। SSP STF नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि अगर आपको नशे से जुड़ी कोई भी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस या STF को बताएं।
STF से संपर्क करें:
📞 0135-2656202, 9412029536
STF और थाना पंतनगर की संयुक्त टीम का साहसिक ऑपरेशन
🔹 STF एंटी नार्कोटिक्स टीम:
1. निरीक्षक पावन स्वरूप
2. SI विपिन चंद्र जोशी
3. SI विनोद चंद्र जोशी
4. ASI जगवीर शरण
5. HC मनमोहन सिंह
6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
7. आरक्षी मोहित जोशी
🔹 थाना पंतनगर पुलिस टीम:
1. SI प्रदीप कुमार
2. HC प्रेम पुरी
🔥 ड्रग्स माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू! STF का अगला वार किस पर होगा? बने रहिए अपडेट के लिए।




