Connect with us

उत्तराखण्ड

बीफार्मा की छात्रा की संदिग्ध मौत, यहां झूलता मिला ‌शव

भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में अध्ययनरत बीफार्म की छात्रा का शव पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फांसी के फंदे झूलता मिला है। मामले में परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय छात्रा वैशाली विश्वकर्मा पुत्री मनोज विश्वकर्मा का शव भीमताल बाईपास के एक पीजी गेस्ट हाउस में कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी दोपहर 12 बजे से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन पीजी संचालक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। देर शाम उन्हें इस बात का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कैसे और क्यों हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page