Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के आरोपी रेंजर को किया गया सस्पेंड

महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के आरोपी रेंजर को किया गया सस्पेंड

रामनगर। कॉर्बेट टाईगर रिजर्व के अन्तर्गत ढेला रेंज में कार्यरत वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ध्यानी द्वारा महिला वन दरोगा के साथ की गई छेड़खानी का प्रकरण तूल पकड़ने के बाद आंतरिक समिति और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व निदेशक की संस्तुति के बाद आरोपी रेंजर को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि ढेला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ध्यानी पर ढेला रेंज में ही कार्यरत एक महिला वन दरोगा ने शराब पीकर छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस मामले की जांच कार्यालय स्तर पर गठित लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिशेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अन्तर्गत आन्तरिक परिवाद समिति की ओर से की जा रही थी। शिकायत में गम्भीर प्रवृति के आरोप लगाये होने के कारण आन्तरिक परिवाद समिति एवं कॉर्बेट टाईगर रिजर्व निदेशक डॉ. धीरज पाण्डे द्वारा आरोपी रेंजर अजय कुमार ध्यानी को प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने पर उन्हें उत्तरांचल राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये जाने का प्रस्ताव संस्तुति सहित प्रेषित किया गया था। जिसके बाद प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक की ओर से उत्तरांचल सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के नियम 4 (1) के अन्तर्गत आरोपी रेंजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें निलम्बन अवधि के दौरान कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैन्सडौन डीएफओ के कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page