Connect with us

उत्तराखण्ड

शिक्षकों से की थी घूस वसूली, अब शिक्षा विभाग ने की यह कार्रवाई

देहरादून। रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी अधिकारी पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। अपर निदेशक- बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए।

शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। उसे एडी-बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है। कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी।

आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है। कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं। इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page