Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला की गुहार- पति की मौत के बाद ससुराली कर रहे अत्याचार, जेठ रखता है बुरी नजर

रूद्रपुर। एक महिला अपने ससुरालियों के अत्याचार से ‌आजिज है। पीड़िता के पति की चार माह पहले मौत हो चुकी है। आरोप है कि इसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि जेठ उस पर बुरी नजर रखता है। पीड़िता ने तहरीर सौंप पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। महिला का कहना है कि उसके पति की चार माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद आये दिन उस पर अत्याचार करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं।

महिला का आरोप है कि उसका जेठ उस पर गलत नियत रखता है और जबरन कमरे में आ जाता है। विरोध करने पर घर से निकल जाने को कहता है और उस पर झूठे आरोप लगाता है। महिला का कहना है कि वह मजदूरी कर अपने परिवार पाल रही है। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि महिला के मामले की जांच महिला दरोगा कर रही है। 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page