Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां काम्पलेक्स में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

देहरादून। बसंत विहार थाने के बल्लूपुर देहरादून मे स्थित उपासना काम्पलेक्स से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

आज थाना बसंत विहार थाना पुलिस को आज सूचना मिली की एक व्यक्ति उपासना काम्पलेक्स बल्लूपुर देहरादून मे कॉन्प्लेक्स के अंदर है तथा अंदर से कुंडी लगी हुई है और तेज बद्बू आ रही है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बसंत विहार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो अंदर से कमरे के अंदर कुंडी लगी हुई थी और वद्बू आ रही थी। पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा, तो एक व्यक्ति पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा था, तथा तेज बदबू आ रही है।

आसपास पता करने पर मृतक का नाम सुमित अरोड़ा पुत्र कृष्ण कुमार अरोड़ा निवासी 57 वर्ष ओल्ड रोड सर्वे रोड देहरादून हाल उपासना कंपलेक्स बल्लूपुर देहरादून के रूप में पहचान हुई है। मौके पर पुलिस टीम ने घटना स्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कराई और मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page