Connect with us

उत्तराखण्ड

शहीद पैरा कमांडो संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंचते ही बिलख उठे परिजन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नैनीताल। जब तक सूरज चांद रहेगा, संजय तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के बीच शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शहीद हुए नैनीताल के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो संजय बिष्ट को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हर आंख नम हो उठी।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो संजय सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर शुक्रवार की दोपहर को हैलीकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचा। इस दौरान सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचा हर आंख नम हो गयी और जब तक सूरज-चांद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

इस मौके पर उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद को नम आंखों से अंतिम ‌विदाई दी गई और अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page