Connect with us

उत्तराखण्ड

विषपान से युवक की मौत, यह बताई जा रही आत्महत्या की वजह

हल्द्वानी। घरेलू कलह के चलते एक युवक ने विषाक्त पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे एसटीएच भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ऊंचापुल निवासी 23 वर्षीय संदीप जोशी ने एक सप्ताह पूर्व घरेलू कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बीती रात संदीप की मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप का किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page