Connect with us

उत्तराखण्ड

शार्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग, सामान स्वाहा

नैनीताल। शार्ट सर्किट के चलते एक घर में अचानक आग लग गई। इससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियरों ने ‌‌कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग से लाखों का सामान स्वाहा हो गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह माल रोड निवासी अमित जोशी के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया। आग लगने की सूचना गृह स्वामी ने पुलिस और दमकलकर्मियों को दी। जब तक दमकलकर्मी मौक़े पर पहुँचते स्थानीय लोगों की मदद से आग पर अधिकांश रूप से क़ाबू पा लिया गया था।

जिसके बाद मौक़े पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर क़ाबू पाया। जानकारी देते हुए इस अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि हीटर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है। फ़िलहाल आग पर क़ाबू पा लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page