Connect with us

उत्तराखण्ड

आग से ढ़ाबे में रखा गैस सिलेंडर फटा, ब्लास्ट से मचा हड़कंप

देहरादून। थाना त्यूणी के मोरी गेट त्यूणी के पास स्थित एक लकड़ी के ढाबे में आग लग गई। पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंची एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि थाना त्यूणी पुलिस को सूचना मिली की मोरी गेट त्यूणी के पास स्थित एक लकड़ी के ढाबे में आग लग गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंची एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। उक्त लकड़ी का ढाबा बनवारी लाल पांडे निवासी मन्योटि का था, जिसमे श्रीमती संगीता पत्नी सचिन की कपड़ों की तथा चंद्रा पत्नी ब्रह्मपाल का होटल व कॉस्मेटिक की दुकान थी।

आग से दुकानों में रखा सभी सामान जल गया। आग लगने के दौरान दोनों दुकाने बंद थी, आग से दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया। मौके पर पुलिस व फायर कर्मियों द्वारा ढाबे में रखें हुए 04 गैस सिलेंडरों को जलते हुए बाहर निकाला गया,  जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page