Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-कॉलोनियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर CM से मिले विधायक।

मुख्यमंत्री धामी से विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने की मुलाकात, कॉलोनियों के नियमितीकरण में तेजी की मांग समेत उठाई कई मांगें

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुलाकात करके रामनगर पालिका क्षेत्र में स्थित पंपापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी व कौशल्यापुरी कॉलोनियों के नियमितीकरण तथा मालिकाना हक़ देने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर वर्षों पुरानी मांग के समाधान का अनुरोध किया। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्व में घोषणा कर चुके थे और जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशानिर्देश दिए। इस दौरान वर्ग तीन के आसामी का निस्तारण तथा अन्य बिंदुओं के अलावा विधानसभा की दस विभिन्न परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई और टोंगिया ग्राम को राजस्व ग्राम बनाए जाने पर आभार जताया गया। इसके अलावा शिष्टमंडल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा से भी मुलाकात की। दोनों ही मंत्री सरकार द्वारा गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति के सदस्य हैं। यह समिति राज्य भर में राजस्व भूमियों के नियमितीकरण के संदर्भ में रिपोर्ट सरकार को देगी। शिष्टमंडल में विधायक श्री बिष्ट के अलावा भाजपा नेता गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page