Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां रहस्यमय परिस्थितियों हॉस्टल से गायब हुई छात्रा, मचा हड़कंप

रूड़की। स्कूल के हाॅस्टल में रह रही छात्रा रात के अंधेरे में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस की शरण ली है।

यह मामला कोतवाली रूड़की अन्तर्गत मैथोडिस्ट स्कूल के हाॅस्टल का है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर के गांव निजामपुर निवासी एक छात्रा मैथोडिस्ट स्कूल में पढ़ती थी और हाॅस्टल में रहती थी। बीती रात से छात्रा हाॅस्टल से लापता हो गयी। हॉस्टल प्रबंधन ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर हाॅस्टल प्रबन्धक ने इस बाबत पुलिस को लिखित सूचना दी है। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page