Connect with us

उत्तराखण्ड

किराए के मकान पर चल रहा था गंदा धंधा,पुलिस ने छापा मारकर चार महिलाओं सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया।

हल्द्वानी (नैनीताल) पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और एसओजी की सुयक्त टीम ने किया हल्द्वानी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं साथ ही इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया हैं। कलकत्ता के रहने दंपत्ति यहाँ किराये का मकान लेकर सैक्स रैकेट चला रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सीओ यतायात विभा दीक्षित के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की प्रभारी लता बिष्ट तथा एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में हल्द्वानी शहर में सैक्स रैकेट चला रहे कलकत्ता के दंपत्ति को धर दबोचा। दबिश देने गई टीम ने किराए के मकान में संचालित सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान एक महिला आसाम की पाई गाई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लालडांट स्थित एक घर में सैक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एसओजी के साथ मिलकर उक्त घर में छापेमारी कर दी। आरोपियों द्वारा किराए पर लिए गए मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। मौके से कलकत्ता की रहने वाली महिला सरगना और उसके पति अनुरुल शेख को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ आसाम के एक और दंपति को पुलिस ने दबोचा। इस महिला के पति का नाम अली हैदर है। गिरफ्तार तीसरी महिला भी कलकत्ता की है, जो ज्यादा पैसों के लालच में फंस कर हल्द्वानी आ गई थी। चौथी लड़की दिल्ली से यहां आई थी। इसके अलावा नैनीताल पुलिस ने काठगोदाम नई बस्ती निवासी ग्राहक शादाब व फैजल खान को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अनुरुल शेख और अली हैदर ग्राहक तलाश कर लाने का काम करते थे। महिला सरगना का एक ढाई साल का बेटा भी है। ये लोग लंबे समय से शहर में सक्रिय थे और हर एक से डेढ़ माह के बीच मकान बदल कर धंधा चला रहे थे। नैनीताल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page