Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में विवाहिता की संदिग्ध मौत, यह बताया जा रहा कारण

हल्द्वानी। यहां विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन माना जा रहा है। उसका विवाह छह माह पहले ही हुआ था। बरहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

यह घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से यूपी के बदायूं स्थित भैरव नगला निवासी आशिका उर्फ भूरी (18) की शादी बदायूं के ही रहने वाले मनोज पाल से 29 मई 2023 को हुई थी। मनोज पीली कोठी हल्द्वानी में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। उसके माता-पिता और भाई भी यहां रहकर खेतों में काम करते हैं। मनोज ने बताया कि वह स्कूल के बच्चों को छोड़ने का काम करता है। रविवार को छुट्टी के चलते वह देर तक घर में सोया था।

दोपहर करीब दो बजे उठकर वह काम से बाहर चला गया। शाम करीब चार बजे उसके पास घरवालों का फोन पहुंचा। उन्होंने आशिका की तबीयत खराब होने की सूचना दी। वह जब मौके पर पहुंचा तो वहां कीटनाशक की शीशी पड़ी थी। परिजन तुरंत आशिका को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि प्रथम दृष्टया मौत की वजह जहरीले पदार्थ का सेवन माना जा रहा है। बरहाल मामले में अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page