Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा- कार और कंटेनर की भिड़ंत में थल सेना के कैप्टन की मौत

देहरादून। यहां कंटेनर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार थल सेना में कैप्टन की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक कैप्टन के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना पुलिस को सूचना मिली की सेंट्रियो मॉल के बाहर एक कार का एक्सीडेंट हो गया है। उक्त सूचना पर डालनवाला पुलिस एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक कंटेनर ट्रक से टकराकर बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमें कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हें पुलिस द्वारा तत्काल उपचार के लिये मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा कार चालक सृजन पांडे को मृत घोषित किया गया।

कार सवार दूसरे व्यक्ति सिद्धार्थ मेनन पुत्र कुमार मेनन निवासी देहराखास पटेल नगर उम्र 26 वर्ष का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक सृजन पांडे पुत्र परमात्मा पांडे निवासी 4/79 गोमती नगर, लखनऊ हाल तैनाती 201 इंजीनियर रेजीमेंट क्लेमेंटटाउन, उम्र 27 वर्ष थल सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त थे। कंटेनर चालक एक्सीडेंट के पश्चात मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page