Connect with us

उत्तराखण्ड

चोरों के निशाने पर ट्रेन सवार- चलती ट्रेन में बैग से उड़ा डाले एक लाख

हल्द्वानी। ट्रेनों में चोर उचक्कों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर आए दिन यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस बार चोरों ने  एक महिला के बैग में रखी एक लाख रूपए की नगदी चोरों ने गायब कर दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदर्श नगर मुरादाबाद निवासी ममता रानी पत्नी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 15 अक्टूबर को मुरादाबाद से गूलरभेज जाने के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। पीपलसाना के पास कुछ लोग उसकी सीट के बगल में आकर बैठ गए और उन्होंने उसका बैग उठाकर ऊपर वाली बर्थ में रख दिया। काशीपुर में वे लोग उतर गए। जब उसे बैग चैक किया तो उसमें रखी एक लाख रूपए की नगदी गायब थी। महिला ने नगदी वापास दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page