Connect with us

उत्तराखण्ड

घर में अकेली थी किशोरी, मौका पाकर पड़ोसी दुकानदार ने कर डाला दुष्कर्म

देहरादून। यहां किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पड़ोसी दुकानदार पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। अकेला पाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया और धमकी देकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके घर पर दो जून 2022 से एक 13 वर्ष की किशोरी रह रही है। उसे वह अपनी दत्तक पुत्री मानती हैं। पिछले कुछ समय से किशोरी गुमशुम थी। कारण पूछा तो शुरूआत में वह टाल गई। अगले दिन फिर उससे बात की गई तो किशोरी ने बताया कि 21 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। शाम करीब तीन बजे घर पर एक व्यक्ति आया और उसने खुद को पारिवारिक मित्र बताया।

उसने उसे बैठने के लिए कहा, लेकिन वह उस पर गलत निगाह डालने लगा। इसके बाद उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते हुए धमकी दे गया कि यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने उस व्यक्ति के संबंध में जानकारी की तो पता चला की आरोपी राशन की दुकान चलाता है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page