Connect with us

उत्तराखण्ड

चोरों ने स्कूल को बनाया निशाना, कंप्यूटर पर किया हाथ साफ

हल्द्वानी। चोर अब शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बेखौफ चोरों ने स्कूल में धावा बोल दिया और कंप्यूटर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।

धोलाखेड़ा गोरा पड़ाव स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 24 नवंबर को चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर कंप्यूटर कक्ष में प्रवेश कर वहां से कंप्यूटर सहित अन्य सामान पार कर लिया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्कूल के प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार मिश्रा को दी ।

मिश्रा ने मंडी चौकी पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका हुआ नहीं किया और अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page