Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर-हल्द्वानी रोड में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात डम्पर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, महिला गंभीर

रामनगर। नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात डम्पर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद डम्पर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा ग्राम गैबुआ में हुआ। बाइक सवार कमलेश (30 वर्ष) निवासी पदमपुर डोलिया, गैबुआ, थाना कालाढूंगी की टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी जान चली गई। वहीं बाइक पर सवार बसंती देवी, निवासी ग्राम कमोला, थाना कालाढूंगी, गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया।
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि तेज रफ्तार डम्पर लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page