Connect with us

उत्तराखण्ड

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक बड़े अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने 21 जुलाई 2024 को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छापा मारकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में तीन महिलाओं सहित नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और पांच पीड़ितों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंपा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल रुद्रपुर द्वारा यह कार्रवाई की गई। छापे के दौरान आजाद नगर ट्रांजिट कैम्प में एक महिला के घर पर अनैतिक व्यापार का कार्य संचालित किया जा रहा था।

आपत्तिजनक स्थिति में मिले आरोपी

पुलिस ने मौके पर दबिश दी और पाया कि घर के अंदर कुछ महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में थे। छापे के दौरान छह पुरुष और तीन महिलाएं गिरफ्तार की गईं। उनके पास से 6500 रुपये की नकद राशि और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

1. अर्शदीप पुत्र अमरीक सिंह, निवासी वार्ड नं-43, समियावाली, थाना नं-04, अमृतसर, पंजाब, उम्र 24 वर्ष।
2. राजेश कुमार यादव पुत्र बिरम सिंह यादव, ग्राम नवादा सिक्का, थाना इज्जत नगर, जिला बरेली, उम्र 26 वर्ष, वर्तमान निवासी अर्जुनपुर गौरा पड़ाव, थाना कोतवाली, हल्द्वानी।
3.हरीश गैरोला पुत्र गुरु प्रशाद, निवासी भांगला, थाना मुनि की रेती, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 24 वर्ष, वर्तमान निवासी अर्जुनपुर गौरा पड़ाव, थाना कोतवाली, हल्द्वानी।
4.मोहन लाल पुत्र राम दयाल, निवासी कुलडिया, थाना कुलाडिया, जिला बरेली, उम्र 20 वर्ष, वर्तमान निवासी कृष्णा कालोनी, थाना ट्रांजिट कैंप, जिला ऊधम सिंह नगर।
5.हरीश कुमार पुत्र दर्शन कुमार, निवासी वार्ड नं-43, रामपुर मौहल्ला, थाना पठानकोट, जिला पठानकोट, पंजाब, उम्र 30 वर्ष।
6. नरेन्द्र पुत्र स्वर्गीय प्रेम कुमार, निवासी ग्राम पूरोवाल, थाना जोड़ सितरा, जिला गुरदासपुर, पंजाब, उम्र 30 वर्ष।
7. लक्ष्मी कोलकाता।
8. प्रिया ऊधम सिंह नगर
9. कमलेश ऊधम सिंह नगर

बरामद सामग्री

1. 6500 रुपये की नकद धनराशि।
2. आपत्तिजनक सामग्री।

कानूनी कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैंप में एफआईआर नं 194/2024 धारा 143 बीएनएस और धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ितों का रेस्क्यू

इस छापे में पांच पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे अनैतिक कार्यों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और उन्हें रोकने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page