Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में खाई में गिरी अनियंत्रित बाइक, एक की गई जान, दो गंभीर घायल

देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप अनियंत्रित बाइक खाई में जा गिरी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बाइक सवार केदारनाथ जा रहे थे। एसडीआरएफ ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया।

प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत लेकर मौके पर पहुंचे। 

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला। जिन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। एक शव भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश निवासी यह तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। 

*मृतक का विवरण:-

1- आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

घायल

-विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष

– अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page