Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की संभावना

देहरादून। राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाए रहने का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 30 तथा 31 दिसंबर को बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग के अलावा बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं मौसम विभाग ने नववर्ष 1 जनवरी को बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में 3000 फीट से ऊपर के क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी होने की भी बात की है।

जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 31 दिसंबर को बरसात और बर्फबारी होने का भी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। जिसके चलते समूचे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है तथा शीत लहर चलने से लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page