Connect with us

उत्तराखण्ड

सरकारी अफसरों का वाहन नहर में गिरा, दो की मौत

ऋषिकेश। वन विभाग के अधिकारियों का वाहन नहर में जा गिरा। इस हादसे में दो रेंजरों की मौत की सूचना है। वाहन के ट्रायल के दौरान दुर्घटना होना बताया गया है। इस घटना में एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी हादसा हो गया और वाहन नहर में गिर गया। इस हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोक की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है।

एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नौटियाल घायल है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे। वहां का टायर फटने से हादसा हो गया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page