उत्तराखण्ड
मौसम पूर्वानुमान-कोहरे की आगोश में रहेंगे ऊधमसिंह नगर, नैनीताल समेत यह मैदानी जिले
देहरादून। उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही तत्कालीन पूर्वानुमान में राज्य के मैदानी जनपद ऊधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट रहेगी।
मौसम पूर्वानुमान में विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तराखंड के तराई जिलों के कुछ भागों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिससे अधिक यात्रा समय मुश्किल ड्राइविंग की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा कहीं-कहीं सड़क पर यातायात में टकराव की स्थिति भी आ सकती है। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में हवाई अड्डों पर न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता विमान लैंडिंग टेक ऑफ को भी प्रभावित करने की बात कही है। मौसम विभाग ने इस दौरान अपनी यात्रा के निर्धारण के लिए एयरलाइंस रेलवे और राज्य परिवहन निगम के साथ सामंजस्य बैठाते हुए यात्रा करने तथा कोहरे के दौरान फोग लाइट का प्रयोग करने तथा वाहन चलते समय बेहद सतर्कता बरतने की बात कही है।
साथ ही मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 31 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2024 तक राज्य के देहरादून, नैनीताल, पौड़ी जनपदों के मैदानी क्षेत्र के कुछ भागों तथा हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों के अनेक भागों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने 2 जनवरी से लेकर 4 जनवरी तक राज्य के मैदानी क्षेत्र विशेष कर हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों के अनेक भागों में सुबह के समय माध्यम से घना कोहरा होने की बात कही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का भी पूर्वानुमान लगाया है।
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-Kidzee.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-RenaissanceCollege-2.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-KaushalAcademy.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-ShiningStar.jpeg)
![](https://atombombnews.com/wp-content/uploads/2021/08/AtomBombNews_logo.png)