Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम- हल्का पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना, हिमपात के साथ गिरेगा तापमान

देहरादून।  मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 दिसंबर के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश भर में कंपकंपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। इस बीच पहाड़ों में बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की वर्षा व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में सुबह के समय उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं है। जबकि 10 दिसंबर के बाद एक बार फिर हल्का पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद बरसात और हिमपात के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने से ठंड में और इजाफा होने के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में ठंडी हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page