Connect with us

उत्तराखण्ड

लंबे समय से पति व अन्य ससुरालियों की प्रताड़ना झेल रही महिला, मुकदमा 

हल्द्वानी। महिला ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रगति विहार, पुरानी आईटीआई बरेली रोड निवासी कीर्ति चौहान ने कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2019 में गजेंद्र चौहान पुत्र अवधेश चौहान के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

पीड़िता का कहना है कि उसने पूर्व में आरोपी पति गजेंद्र चौहान, सास अनीता और देवर विष्णु के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर मंडी चौकी पुलिस ने काउंसिलिंग कराई तो तीनों ने पुनः इस प्रकार का कृत्य न करने की बात कही। इसके कुछ दिन सामान्य रहने के बाद उसके साथ पुनः मारपीट की जाने लगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page