Connect with us

उत्तराखण्ड

बाइक समेत खाई में जा गिरे युवक, पुलिस ने रेस्क्यू कर भेजे अस्पताल

हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के गुलाबघाटी के पास एक बाइक खाई में जा गिरी। इससे दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को  रेस्क्यू कर अस्पताल भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार गुलाबघाटी हनुमान मंदिर के पास बाइक संख्या यूपी22एएक्स-1386 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसकी सूचना पर काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे बाइक सवार एहतेशाम पुत्र नसीमुद्दीन निवासी काशीपुर रामपुर और कासिम अली पुत्र सखावत अली निवासी हकीम गंज रामपुर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बताया जाता है कि दोनों काठगोदाम से मुक्तेश्वर को जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है। साथ ही घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page