Connect with us

Uncategorized

इस हाइवे में अनियंत्रित डम्पर खाई में गिरा, चालक की गई जान

चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां देर रात डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से निकाला।

जानकारी के अनुसार ​टनकपुर से चम्पावत की ओर आ रहा डंपर संख्या यूके 03/9777 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिससे चालक 45 वर्षीय संजय खर्कवाल पुत्र लक्ष्मी दत्त खर्कवाल निवासी आरा मशीन लोहाघाट बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से निकाला गया।

तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद समय से सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद घायल को निजी वाहन से चम्पावत जिला अस्पताल लाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page