Connect with us

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री ने मेधावियों को किया सम्मानित, कहा- हर किसी के नसीब में नहीं होती बेटियां

हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद प्रभारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने 30 मेधावी बालिकाओं के साथ ही बालिकाओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही महालक्ष्मी योजना के तहत 20 लाभार्थी महिलाओं को शिशु के जन्म के उपरान्त महालक्ष्मी किट के साथ ही 1200 बालिकाओं को सेनेटरी किट निःशुल्क वितरित किए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का सदैव उल्लेखनीय योगदान रहा है। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाते हुए देश व प्रदेश का नाम कर रही हैं। कहा कि बेटी हर किसी के नसीब में नहीं होती है। जो घर ईश्वर को सबसे ज्यादा पसंद होता है, बेटी वहीं होती है। उन्होंने कहा कि बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि जीवन में खुद पर निर्भर रहना सीखें। इसलिए आत्मनिर्भता के गुण बालपन में ही सीखाये जाएं, जिससे बच्चे आगे चलकर आत्मनिर्भर हो सकें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नन्दा गौरी देवी कन्या धन योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश की गरीब कन्याओं के उज्जवल भविष्य के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। इस का लाभ राज्य में सभी गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार की कन्याओं को दिया जा रहा है। उन्होंने बालिका दिवस के अवसर पर समाज के सभी लोगों से अपील की है कि हमें बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें शिक्षा के साथ ही खेल में भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना होगा।

उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के सशक्तिकरण से आगे बढ़कर उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सम्मान देने का एक अवसर है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारे समाज में बेटियों का जन्म होना कभी अभिशाप माना जाता था, लेकिन बदलते समय व बढ़ते शिक्षा के संसाधनों के कारण आज इस अभिशाप को बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए तोड़ने का कार्य किया है। आज हमें अभी भी यह महसूस होता है कि समाज में लिंग भेद की भावना कहीं ना कहीं मौजूद है। जिसे पूरी तरह खत्म करने के लिए हर माता-पिता और हमारे समाज को आगे आना होगा, ताकि हम यह कह सके कि हमारी बेटियां बेटों से कम हैं क्या। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री ने लोकसभा व विधानसभा में 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया है। निश्चित ही आने वाले समय मे हमारी भागीदारी यहां पर बढ़ेगी और हम एक सशक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही कहा कि आज हमारी बेटियां हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन बर्गली, नवीन भट्ट, रविन्द्र बाली, भुवन भट्ट, चन्दन बिष्ट, नवल किशोर, संजय पाण्डे, दिनेश सागर, वीरेन्द्र जायसवाल , डीपीओ मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य सुधा जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व विद्यालय की बालिकायें मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page