Connect with us

उत्तराखण्ड

बुजुर्ग की खाई में गिरने से हुई मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

चमोली। यहां चमोली- गोचर गलनाव के पास एक बुजुर्ग एकाएक गहरी खाई में जा गिरे। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर किया शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि गोचर गलनाव के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसको रेस्क्यू करने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति तक पहुँच बनायी। व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रमोद सिंह नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी उम्र लगभग 72 वर्ष, निवासी :- ग्राम सीरन, गोचर चमोली के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page