Connect with us

उत्तराखण्ड

“बार में झगड़ा… सुबह गोलियां… और अब रात में पुलिस का शिकंजा— दून की नाइटलाइफ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई”

देहरादून में एक बार के भीतर शुरू हुआ विवाद ऐसा खूनी मोड़ ले गया कि सुबह होते-होते रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जान चली गई। इस सनसनीखेज गोलीकांड के बाद दून पुलिस ने पूरी नाइटलाइफ को रडार पर ले लिया है। रात होते ही शहर के बार, पब और नाइट क्लबों पर पुलिस का ऐसा सख्त एक्शन देखने को मिला, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद एसएसपी दून के निर्देश पर पूरे शहर में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक और एसपी देहात के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें सड़कों पर उतरीं और देर रात तक बार-रेस्टोरेंट्स की एक-एक गतिविधि खंगाली गई।
जांच के दौरान उन बार और रेस्टोरेंट्स पर खास फोकस रहा, जो निर्धारित समय के बाद भी खुले पाए गए। कई जगहों पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती मिलीं— कहीं शराब परोसी जा रही थी, तो कहीं देर रात तक पार्टी चल रही थी।
पुलिस की टीमों ने न सिर्फ लाइसेंस और टाइमिंग की जांच की, बल्कि मौके पर मौजूद लोगों की भी चेकिंग की गई। देर रात तक चले इस अभियान में कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई, जिससे दून की नाइटलाइफ में हड़कंप मच गया।
सबसे बड़ा सवाल अब यही है—
क्या यह कार्रवाई सिर्फ एक घटना के बाद की औपचारिकता है, या अब सच में दून की रातों पर लगाम कसने की तैयारी है?
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि एक बार की लापरवाही कैसे पूरे शहर के माहौल को खून से रंग सकती है। अब देखना होगा कि यह सख्ती कितने दिनों तक कायम रहती है… या फिर सब कुछ पहले जैसा ही हो जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page