Connect with us

उत्तराखण्ड

होटल  में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत पांच गिरफ्तार

हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल टीम की हल्द्वानी के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़  किया है। इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विशाल मेगा मार्ट काठगोदाम में कर्मचारियों का सत्यापन न करने पर हजारों का चालान किया। 

एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स ने शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कतिपय स्पा व होटलों, मोलों में  अनियमितता पाये जाने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई। इस बीच एक होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति में लिप्त दो ग्राहक व एक महिला एवं दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से फरार होटल मालिक की तलाश की जा रही है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा इस प्रकरण में थाना हल्द्वानी पर एफआईआर नं0 458/23 धारा 3/4/5/7/8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम बनाम चंदन सिंह डसीला आदि पंजीकृत किया गया।

पुलिस  टीम द्वारा प्रशासन के सहयोग से वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त होटल को सीज किया गया। होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में चंदन सिंह डसीला निवासी गोलापार काठगोदाम, अमर बाबू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश, नारायण राम निवासी चंपावत (होटल मैनेजर), गिरीश चंद निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा (होटल मैनेजर)  और  नैनीताल जिले की रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। जबकि होटल मालिक रमेश सिंह नेगी फरार बताया जा रहा है। इसी बीच विशाल मेगा मार्ट काठगोदाम में चेकिंग के दौरान मार्ट में काम कर रहे कर्मचारियों का सत्यापन न करायें जाने पर संबंधित मार्ट स्वामी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए  10 हजार रू0 का कोर्ट का किया चालान भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page